टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार
- फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ
- फोटो : X
क्या है पूरा मामला?
यह घटना रविवार शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी कार पर कथित तौर पर फायरिंग की। इस घटना में टाइगर को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई थी।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को ट्रेन में सफर करते समय पकड़ा गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो