टाइगल श्रॉफ की अगली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का पहला गाना 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में टाइगर ने इतना बेहतरीन डांस किया है कि देख आप सभी उनके दीवाने हो जाएंगे।
इस गाने को शूट करने के लिए मेकर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। 'मैं हूं' गाना बॉलीवुड और इंटरनेशनल डांस स्टाइल का संगम है। इसके लिए सॉन्ग की पूरी टीम देर रात तक बैठ कर डांसिंग वीडियोज देखा करती थी ताकि गाने में कोई कमी न रह जाए। गाने को डिस्को का लुक देने के लिए सेट को भी अलग तरह से तैयार किया गया है। ये गाना टाइगल श्रॉफ ने ट्वीट कर रिलीज किया है। यूट्यूब पर अभी केवल फिल्म का टीजर आया है लेकिन एरोज नाउ की साइट पर जाकर पूरा गाना सुना जा सकता है।
Don't think i've ever been pushed to such limits before. But worth the experience 🙏😊
▶️ #MainHoon: https://t.co/SsbCQSxxWl#MunnaMichael pic.twitter.com/jYvkXCZF5Z
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) June 9, 2017
इस फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। फिल्म में निधी अग्रवाल उनके लव इंट्रेस्ट का रोल निभाएंगी। वहीं नवाज एक गैंगस्टर के रोल में हैं जो डांस में नाम कमाना चाहता है। टाइगर उन्हें फिल्म में डांस सिखाते दिखेंगे।
फिल्म में डांस के अलवा जबरदस्त एक्शन भी है। फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है।