फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग के साथ अब अपनी फिल्में भी प्रोड्यूस करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

Fri, 09 Jun 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा न ही सिर्फ बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अब वो एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' हिट साबित हुई और नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। अब प्रियंका बाकी फिल्मों में भी पैसा लगाना चाहती हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका अपनी अगली हिंदी फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ सकती हैं। प्रियंका संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में लेखक अमृता प्रीतम का रोल निभाएंगी। ये फिल्म अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी की प्रेम कहानी पर आधारित होगी। ये प्रियंका की बतौर प्रोड्यूसर पहली हिंदी फिल्म होगी।

फिल्म में साहिर लुधियानवी का किरदार कौन निभाएगा इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। शुरु में चर्चा थी कि शाहरुख खान या इरफान खान इस रोल में दिख सकते हैं। वहीं फवाद खान का नाम भी इस रोल के लिए आया और आखिरी नाम अभिषेक बच्चन का था। फिलहाल शाहरुख के नाम पर चर्चा जोरों पर है
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली इस वक्त फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग पूरी होते ही संजय 'गुस्ताखियां' की शूटिंग का काम शुरू करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें