फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस मामले में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें फिल्म स्टूडियो और शूटिंग की जगहों पर आने-जाने वाले लोगों की जांच करने, कर्मचारियों की जानकारी का रिकॉर्ड रखने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने पर जोर दिया गया है।
फिल्म सेट पर सुरक्षा को लेकर FWICE की एडवाइजरी
FWICE ने अपनी एडवाइजरी में निर्माताओं और फिल्ममेकर्स को आगाह किया है कि किसी भी अनजान या ऐसे व्यक्ति को काम पर न रखें, जिसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच न हुई हो। फेडरेशन ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को काम देने से पहले उसकी पहचान, बैकग्राउंड और काम से जुड़ी योग्यता की जांच करना जरूरी है।
इसके साथ ही, फिल्म सेट पर काम करने वाले सभी क्रू मेंबर्स का उचित रिकॉर्ड रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से सावधानी बरतने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है।
रोहित शेट्टी, सलमान खान और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर, सलमान और रोहित शेट्टी से जुड़े मामलों के बाद बढ़ी चिंता
फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर यह चिंता ऐसे समय में बढ़ी है, जब कई मशहूर फिल्मी हस्तियों से जुड़े हमलों और धमकियों के मामले सामने आए हैं। इनमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ, सलमान खान और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद FWICE ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। फेडरेशन का कहना है कि शूटिंग की जगहों और स्टूडियो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित माहौल मिल सके।
टाइगर की कार पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
18 अक्तूबर को हुई थी टाइगर पर फायरिंग
- यह घटना 18 अक्तूबर को शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी।
- उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।
- इसी दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई।
- इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: नहीं चला 'उड़ता तीर' का जादू, सोनाक्षी की फिल्म की खराब शुरुआत; ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन