फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कोर्ट ने आरोपी फूल सिंह को माना नाबालिग, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चलेगा केस

Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एक विशेष अदालत ने माना है कि घटना के समय आरोपियों में से एक की उम्र 18 साल से कम थी।
  • आरोपी के पिता ने आवेदन दाखिल कर दावा किया था कि घटना के समय उनका बेटा नाबालिग था।
  • अदालत का निर्देश है केस से जुड़ी कार्यवाही को 'जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड' (JJB) को सौंप दिया जाए। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने इस मामले के आरोपी फूल सिंह को घटना के दिन नाबालिग घोषित किया है। 18 अक्तूबर 2026 को हुई फायरिंग की घटना के समय आरोपी की उम्र 18 साल से कम थी। आरोपी के पिता ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर दावा किया था कि घटना के समय उनका बेटा नाबालिग था।
विज्ञापन
Trending Videos

कोर्ट में कौन से दस्तावेज सौंपे गए?
कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, फूल सिंह की जन्मतिथि 30 नवंबर 2008 है। मामले के जांच अधिकारी ने आरोपी के स्कूल रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कर उनकी पुष्टि की। इन दस्तावेजों के आधार पर स्पेशल जज सत्यनारायण आर. नवंदर ने माना कि घटना के समय फूल सिंह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नाबालिग था।

टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
क्या है अदालत का निर्देश?
इसके बाद कोर्ट ने फूल सिंह को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मुंबई के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि फूल सिंह के खिलाफ आगे की सुनवाई अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में होगी। यह आदेश 25 नवंबर 2026 को पारित किया गया।

कब हुई टाइगर पर फायरिंग?
  • आपको बता दें कि 18 अक्तूबर 2026 को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। 
  • टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गई थीं। 
  • इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी थी। 
  • गाड़ी के पास खड़े एक फैन को भी गोली लगी थी। 
  • घटना के बाद टाइगर श्रॉफ खुद गाड़ी चलाकर अपने घायल ड्राइवर को अस्पताल लेकर गए थे।
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
मामले में कितनी गिरफ्तारियां हुईं?
इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से लिए जाने का दावा किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और अब तक 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में फूल सिंह को नाबालिग घोषित किए जाने के बाद अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें