फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर फायरिंग केस: 12वीं पास ने की रेकी और आठवीं पास ने पहुंचाई पिस्तौल; 10 आरोपी गिरफ्तार, किसकी क्या भूमिका?

Wed, 21 Oct 2026 06:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट। 
  • मुंबई पुलिस ने अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
  • इनमें से कोई 12वीं पास है, तो कोई आठवीं पास, जानें इनसे जुड़ी अपडेट। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। मामले में पहले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। अब पुलिस को केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने मामले में 10वें आरोपी जतिन को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जतिन पर आरोप है कि उसने फायरिंंग करने वाले शूटर्स को हथियार उपलब्ध करवाए थे। जतिन को हिरासत में लेने के बाद मुंबई पुलिस ने सोनीपत के ही अंकित राजेश और समीर को भी गिरफ्तार किया। तीन मुख्य आरोपियों को मिलाकर अब तक मामले में कुल गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 10 हो गई है।

अब तक कौन-कौन गिरफ्तार?

कुणाल (21 साल): हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है।

सुमित (19 साल): सोनीपत का रहने वाला। 8वीं तक पढ़ाई की है। कपड़ों की दुकान पर काम करता है।

राधा सुनील वर्मा (23 साल): उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है। कुणाल की गर्लफ्रेंड है। आठवीं तक पढ़ी है।

बबीता रामजतन राव (24 साल): 12वीं पास है और इलेक्ट्रिकल वायरिंग का काम करती थी। आजमगढ़ की रहने वाली है। 

अंकित उर्फ राजेश खटक (18 साल):12वीं तक पढ़ा है। बेरोजगार है और सोनीपत का रहने वाला है। मुख्य आरोपी के साथ मुंबई में करीब 20 दिन बिताए थे और रेकी की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन


समीर (20 साल): सोनीपत का रहने वाला है। मुख्य आरोपी के लगातार संपर्क में था। टाइगर पर गोली चलाने वालों को समीर जानता था। मुंबई में तीनों शूटर्स के साथ रुका था।

जतिन: सोनीपत का रहने वाला है। कथित तौर पर हथियारों की जुगाड़ जतिन ने ही की थी। जतिन, हथियार लाने के लिए कुणाल और सुमित के साथ अमृतसर गया था।

फायरिंग करने वाले तीन आरोपी कौन?
  • इस मामले में तीन कथित शूटरों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान रेहान उर्फ सुक्का, फूल सिंह और रितिक कुर्मी उर्फ रोशन के रूप में हुई है।
  • रेहान और फूल सिंह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि रितिक कुर्मी मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का निवासी है और मुंबई में रह रहा था।

कैसे अनिल पंडित के संपर्क में आया कुणाल?
  • एएनआई के मुताबिक, कुणाल को इस साल जुलाई में सोनीपत जेल से रिहा किया गया था। जेल से छूटने के बाद, कथित तौर पर एक दोस्त ने उसकी मुलाकात अनिल पंडित से कराई। 
  • इसके बाद अनिल और कुणाल दोनों की एक एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के जरिए बातचीत होने लगी। करीब दो हफ्ते पहले अनिल पंडित ने कुणाल को अमृतसर से हथियार लाकर, उन्हें मुंबई भेजने का काम सौंपा था। 
  • इसके बाद कुणाल और उसके साथ में सुमित करीब दो हफ्ते पहले यह हथियार लेने अमृतसर पहुंचे। उन्हें हथियार रखे होने की जगह के बारे में अनिल पंडित ने पहले ही बता दिया था।

कहां से हुई राधा और बबीता की एंट्री?
  • जांचकर्ताओं को शक है कि इसके बाद कुणाल ने हथियार मुंबई पहुंचाने के काम में अपनी गर्लफ्रेंड राधा को भी शामिल कर लिया। बताया जाता है कि राधा और बबीता सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। 
  • कुणाल की राधा से मुलाकात करीब दो महीने पहले हुई थी, और उसी के कहने पर वह बबीता के साथ मुंबई गई थी। सूत्रों ने आगे बताया कि अनिल पंडित ने कथित तौर पर कुणाल और सुमित को इस काम के लिए 70 से 80 हजार रुपये के बीच भुगतान किया था।
  • इस रकम में से, कथित तौर पर लगभग 10 से 12 रुपये बबीता और राधा को दिए गए थे, जिन्हें हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा गया था।
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम ब्रांच डीसीपी, राज तिलक रोशन ने मीडिया से बातचीत में मामले की अहम जानकारी दी...
  • गोलीबारी की घटना में तीन आरोपी शामिल थे, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे। 15 घंटे के भीतर तीनों को पकड़ लिया और कोटा से वापस ले आए। आगे की जांच में कुछ और आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 
  • दो पुरुष आरोपियों का काम पंजाब के अमृतसर जाकर हथियार लेना और उन्हें ट्रेन से मुंबई लाना था। हथियारों को लाने के लिए दो महिलाओं का इस्तेमाल कूरियर के तौर पर किया गया था।  इन महिलाओं ने हथियार शूटर्स को सौंप दिए, जिन्होंने 18 अक्टूबर की गोलीबारी की घटना में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया। 
  • हमने सोनीपत से जतिन को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ दो लोग और जुड़े हुए थे। इनका काम लॉजिस्टिक सपोर्ट देना था।  जतिन मुंबई में उन तीन आरोपियों के साथ रुका था जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था और उसने उनकी मदद की थी। 
  • हमारी टीम अब इन पांचों आरोपियों- तीन पुरुषों और दो महिलाओं को मुंबई लाने के लिए निकल चुकी है। उनके यहां पहुंचने पर, हम उन्हें माननीय अदालत के सामने पेश करेंगे और आगे की जांच के लिए पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे।

टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई
दिल्ली से गिरफ्तार हुए थे चार आरोपी 
इससे पहले बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19), तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया था।

एएनआई के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसे सप्लाई करने में इन चारों का ही हाथ है। आरोपियों ने पंजाब के अमृतसर में पहले से तय एक जगह से हथियार उठाए थे। यह हथियार 'डेड लेटर बॉक्स' नामक प्रणाली का इस्तेमाल करके ही अमृतसर तक पहुंचाए गए थे। 

पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।

टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य आरोपी हुए थे आज कोर्ट में पेश
इससे पहले बुधवार दोपहर को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया था। मामले की आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।

ये भी पढ़ें- टाइगर फायरिंग मामला: तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, एस्प्लेनेड कोर्ट में हुई थी पेशी

हालांकि कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 10 दिन की हिरासत दी है। इसके बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

टाइगर की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला? 
  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई।
  • इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
  • अब इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। 
  • मामले में अब तक 3 मुख्य आरोपियों को मिलाकर कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: टाइगर नहीं, सलमान थे निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग, जानिए क्या था शूटर्स का प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें