फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुन्ना माइकल' का नया गाना रिलीज, डांस नहीं रोमांस करते दिखे टाइगर

Wed, 28 Jun 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'प्यार हो'
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का नया गाना 'प्यार हो' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में आपको डांस से ज्यादा टाइगर और निधि अग्रवाल का रोमांस देखने को मिलेगा। गाने को  विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और उन्होंने ही इसे सुनिधि चौहान के साथ गाया है। 
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म के दो गाने 'मैं हूं' और 'डिंग डॉन्ग' रिलीज किए गए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस नए गाने को टाइगर ने ट्विटर पर शेयर किया है।
  Sending you all the LOVE this season #PyarHo OUT NOW on @Erosnow! And watch it on Youtube at 2pm!https://t.co/5AxnTiOJrR — Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) June 28, 2017
विज्ञापन

इस फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। फिल्म में निधी अग्रवाल उनके लव इंट्रेस्ट का रोल निभाएंगी।

वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गैंगस्टर के रोल में हैं जो डांस में नाम कमाना चाहता है। टाइगर उन्हें फिल्म में डांस सिखाते दिखेंगे। फिल्म में डांस के अलवा जबरदस्त एक्शन भी है। फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें