सलमान खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था और दूसरा साल 2017 में। अब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर वही धमाका देखने को मिलेगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर टाइगर 3 ट्रेंड कर रहा है। दरअसल टाइगर 3 के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
दिखेगा जबरदस्त एक्शन
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कि फिल्म की शूटिंग के बताए जा रहे हैं। फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन दिखाने के लिए अलग लेवल की शूटिंग की जा रही है। इसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि सलमान दिवाली 2023 पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।
शाहरुख खान का कैमियो
सलमान खान और इस वाईआरएफ के बड़े प्रोजेक्ट का शाहरुख खान भी अहम हिस्सा होंगे। शाहरुख का भले ही छोटा लेकिन बेहद दमदार कैमियो होने वाला है। एक बार फिर से पठान और टाइगर को पर्दे पर साथ देखना सभी के लिए काफी मजेदार होने वाला है। शूटिंग की बात करें तो माना जा रहा है कि सलमान और उनकी टीम ने फिल्म का फर्स्ट शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। वही बीते दिनों फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं थी।