एक वीडियो में सलमान खान को अपने दल और सुरक्षाकर्मियों के साथ स्क्रीनिंग पर देखा गया। अपनी शानदार लग्जरी कार की अगली सीट पर बैठे अभिनेता काली शर्ट पहने हुए नजर आए।
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर अभिनेता हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे।
एक वीडियो में अभिनेता को अपने दल और सुरक्षाकर्मियों के साथ आते देखा गया था। अपनी शानदार लग्जरी कार की अगली सीट पर बैठे सलमान काली शर्ट पहने हुए नजर आए। इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर अतुल अग्निहोत्री और सलमान की बहन अलवीरा को भी देखा गया। इसके अलावा इवेंट में अभिनेता और सलमान के बहनोई आयुष शर्मा को भी नजर। Bollywood: इन विदेशी सितारों को पसंद हैं बॉलीवुड, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप
बता दें कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं किस्त देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। सलमान की इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के अलावा रेवती, आशुतोष राणा, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, रणवीर शौरी और कई अन्य कलाकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान को पठान और ऋतिक रोशन को मेजर कबीर धालीवाल के रूप में कैमियो करते हुए लोग देखेंगे। Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई कर किया राज