फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी चढ़ेगा रोमांस का बुखार

Sun, 07 Apr 2013 11:56 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल से बॉलीवुड में कॉमेडी और एक्शन छाया हुआ है। लेकिन इस साल बॉलीवुड बड़े परदे पर रोमांस की पर्याप्त खुराक दर्शकों के लिए परोसने वाला है। रोमांस से लबालब इन फिल्मों में हर तरह का प्यार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


रनबीर और दीपिका का रोमांस
मई माह में रिलीज हो रही है 1990 की फेमस फिल्म `आशिकी’ का सीक्वेल `आशिकी 2’। यह म्यूजिकल लव स्टोरी है। फिल्म में लीड पेयर है आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का। यह दो लोगों के बीच प्यार और अहम की लड़ाई पर आधारित है। इस कहानी में हर प्रेम कहानी की तरह ही ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं।

जीत प्यार की होगी या अहम की? यह फिल्म की यूएसपी मानिए। इसी माह फिल्म `ये जवानी है दीवानी' रिलीज हो रही है। फिल्म की यूएसपी है एक्स लवर्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी। फिल्म में कल्कि कोएचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी हैं।
विज्ञापन


रणबीर के किरदार का नाम है बनी, जो एक आजाद तबीयत का लड़का है। दीपिका यानी नैना के साथ उसकी रिलेशनशिप आज के जमाने की चुनौतियों का सामना करती है। फिल्म 21 की उम्र से 30 साल तक की उम्र का प्यार भरा सफर पूरा करती है।

छोटे शहर का प्यार
जून माह में प्रभुदेवा के डायरेक्शन से सजी फिल्म `रमइया वस्तावइया’ हाजिर होगी। फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक है। फिल्म का हीरो यानी एक्टर गिरीश कुमार पंजाब के गांव की गोरी श्रुति हासन के प्यार में उनके घर तक पहुंच जाता है, जहां श्रुति का भाई, जो कि सोनू सूद हैं, गिरीश के सामने खेत में पहले से ज्यादा अनाज उगाने की शर्त रखते हैं।

इस तरह प्यार की परीक्षा ली जाती है। यह फिल्म साउथ की `नुवोस्तनाते नेनोदंताना’ नामकी सुपरहिट फिल्म का रीमेक है। `रांझना' बनारस के बैकग्राउंड में टीनएज लव स्टोरी है। इसी साल करीना कपूर और इमरान खान की फिल्म `गोरी तेरे प्यार' में भी आएगी। सुना है इस फिल्म का अधिकतर हिस्सा गांव की पृष्ठभूमि पर चलता है।

फिर 'लुटेरा' और 'रामलीला' की बारी
जुलाई में सोनाक्षी सिन्हा रणबीर सिंह की मोटरसाइकिल पर सैर करती दिखेंगी फिल्म `लुटेरा' में। फिल्म फेमस नॉवेलिस्ट ओ हेनरी की कहानी `लास्ट लीफ’ पर आधारित है। यानी इस प्रेम कहानी में त्याग की जीत होती दिखाई देगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म `राम लीला’ का भी इंतजार हो रहा है। फिल्म में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शानदार जोड़ी है। फिल्म फेमस नॉवेल `रोमियो जूलियट' का सिनेमेटिक अडाप्टेशन है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें