फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह मोहतरमा बनीं संजय-करिश्मा में तलाक की वजह?

Thu, 22 Nov 2012 12:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी के बारे में फिर ख़बरें आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि करिश्मा अपने पति संजय कपूर से तलाक ले रही हैं। उन दोनों के बीच बच्चों (बेटी समायरा और बेटे कियान) की कस्टडी को लेकर बातचीत चल रही है। अब शादी टूटने की वजह खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिल्ली की सोशलाइट प्रिया चटवाल इस तलाक की वजह बनी हैं। जैसे-जैसे संजय कपूर की करीबियां प्रिया से बढ़ी, वैसे-वैसे करिश्मा की संजय से दूरी बढ़ती गई। टीवी चैनलों में चल रही खबरों की माने तो संजय और प्रिया इन दिनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। करिश्मा का संजय के घर आना-जाना भी बंद हो चुका है।

करिश्मा अब अपनी मम्मी बबीता के साथ मुंबई में रहती हैं। अलग रहने के साथ-साथ करिश्मा फिर से फिल्म और विज्ञापन करने में सक्रिय देखी जा रही हैं।

अब यह साफ हो गया है कि संजय और करिश्मा दोनों अपनी अपनी राह चुन ली है। करिश्मा संजय कपूर की दूसरी बीवी हैं। पहली बीवी से संजय का तलाक के बाद करिश्मा ने संजय से शादी की थी। करिश्मा को संजय से दो बच्चे भी हैं। यह शादी 2003 में हुई थी।
विज्ञापन


करिश्मा की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। दोनों की मंगनी भी हो चुकी थी। बाद में किसी कारणवश दोनों की मंगनी टूट गयी और अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें