फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नहीं करेंगे 'खतरों के खिलाड़ी'

Thu, 22 Nov 2012 10:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय रियैलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का चेहरा रह चुके अक्षय कुमार ने अब इस शो को करने से मना कर दिया है। हाल ही में जब यह शो उन्हें ऑफर हुआ तो उन्होंने तारीखों की परेशानी बताते हुए यह शो करने से मना कर दिया। हालांकि इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो अक्षय पुराना हिसाब चुका रहे हैं।
विज्ञापन


एक समय उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया था। अक्षय के मना करने के बाद शो से जुड़ी टीम अजय देवगन को मनाने के लिए पहुंची लेकिन वहां भी उनकी दाल नहीं गली। अजय ने भी साफ कर दिया कि उनके पास इस शो के लिए समय नहीं है। जिसके बाद यह शो 'फोर्स' फिल्म फेम विद्युत जामवाल को ऑफर हुआ है।

बताते चले कि दर्शकों ने विद्युत का फिल्म 'फोर्स' में देखा है। 'फोर्स' के बाद विद्युत इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बन गए हैं। उनकी बॉडी हो या स्टंट सभी पर जमकर चर्चा हुई है। वैसे उन्हें साइन उनकी आगामी फिल्म 'कमाडों' की सफलता के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन


कमांडो में विद्युत मिस इंडिया पूजा चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2013  के शुरुआत में रिलीज होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नए होस्ट के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' शो कितना सफल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें