फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इसीलिए तो हम इंटरनेट बिल भरते हैं’, विराट के शॉट पर नाचने लगीं अनुष्का शर्मा, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 25 Apr 2026 01:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma Reaction on Virat Kohli Six: आईपीएल 2026 जारी है। शुक्रवार को आरसीबी और जीटी का मैच था। इसी बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को आरसीबी और जीटी का मैच था, जिसमें विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रनों का शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के चलते विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

विज्ञापन


उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थी। इसी बीच उनसे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

अनुष्का का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
दरअसल, मैच के दौरान राशिद खान की गेंद पर विराट ने शानदार छक्का मारा था। इसके बाद पूरे मैदान में आरसीबी का शौर देखने को मिला। उनका शॉट देखकर अनुष्का शर्मा भी हैरान हो गईं, और खुशी से सेलिब्रेट करते हुए नाचने लगीं। अनुष्का का ये रिएक्शन सामने आते ही चर्चा में आ गया। उनके सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो गए और सोशल मीडिया पर वे फिर से चर्चाओं में आ गईं।

 

विज्ञापन

इसीलिए तो हम इंटरनेट बिल देते हैं
उनके रिएक्शन को देखकर फैंस भी काफी खुश हुए। एक फैन ने कमेंट किया- ‘अनुष्का का सेलिब्रेशन हम सबकी तरह ही है।’ एक यूजर ने लिखा- ‘विराट की सबसे बड़ी चीयरलीड।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- ‘विरुष्का के मूमेंट कभी पुराने नहीं होते।’ एक यूजर ने लिखा- ‘इसी के लिए तो हम इंटरनेट बिल देते हैं।’
विज्ञापन

विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram
विराट और अनुष्का के बारे में 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने करीब चार साल तक डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। आज यह कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं- वामिका और अकाय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें