फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की हीरोइन का 'डांस इंडिया डांस' में सफर खत्म, आखिर क्यों बीच में ही छोड़ना पड़ा शो?

Thu, 17 May 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chitrangada Singh
विज्ञापन
फिल्म 'देसी ब्वॉयज' फेम एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अब रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' को जज नहीं करेंगी। उन्होंने बीच में ही खुद को शो से अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्मों की शूटिंग की वजह से एक्ट्रेस को यह फैसला लेना पड़ा। 
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने कहा, 'रियलिटी शो का हिस्सा होना मेरे लिए पहला अनुभव था। इससे पहले मुझे दर्शकों से जुड़ने का कोई मौका नहीं मिला। मगर अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से मुझे डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में अपना सफर कम करना पड़ा।' चित्रांगदा सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों को मुश्किलों का सामना करते हुए एक दूसरे से मुकाबला करते देखना इमोशनल था। उन्होंने कहा, 'मैं शो के कंटेस्टेंट्स को मिस करूंगी। मेरी तरफ से उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।' 

बता दें कि चित्रांगदा सिंह जल्द फिल्म 'बाजार' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान और विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी दिखेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास संजय दत्त की फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' भी है। चित्रांगदा सिंह ने सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 15 साल का अनुभव होने के बावजूद उन्हें उम्मीद के अनुसार कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें