टाइगर श्रॉफ ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'हैलो, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, मुझे और 'बागी 2' की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया। बहुत बहुत धन्यवाद, जितना शुक्रिया कहूं उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में, मैं कभी सपनो में भी सोच नही सकता। बहुत बहुत धन्यवाद। मैं नहीं बता सकता कि मैं क्या महसूस कर रहा है। आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद।'