बीते शुक्रवार को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ रिलीज होते ही बॉक्सऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। शायद यही वजह है कि इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस कड़ी में टाइगर के गुरू ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
2 of 4
ऋतिक ने ट्वीट में लिखा है, ‘टाइगर तुमने कमाल कर दिया है। मैं बॉलीवुड के एक्शन हीरो के साथ काम करने के लिए बेकरार हूं।’ टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन को अपना गुरू मानते हैं, ऐसे में अपने गुरू से मिली इस तारीफ से टाइगर फुले नहीं समां रहे होंगे।
विज्ञापन
3 of 4
वरुण धवन ने अभी तक टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2’ को देखा नहीं है लेकिन उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि वो इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। वरुण ने बताया है कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मीठा होता।
अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई। बात दें कि 'बागी' में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं और यह फिल्म 2 साल पहले 2016 में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म में टाइगर अपनी रियल लाइफ की गर्लफ्रेंड दिशा के साथ नजर आ रही हैं।