फारुख शेख के पिता मुस्तफा शेख मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील थे। मां फरीदा शेख गृहिणी। फारुख ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में की। जहां वे पढ़ाई के साथ कई नाटकों और खेल-कूद की गतिविधियों में भी भाग लेते थे। एकबार फारुख शेख ने कहा था कि उनके भीतर जो संस्कार है, वह उनके पिता मुस्तफा शेख के व्यक्तित्व की देन है।