फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर पक्की: ऋतिक रोशन ही करेंगे इस बायोपिक में मुख्य रोल, अक्षय कुमार का पत्ता कटा

Mon, 25 Sep 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हृतिक रोशन - फोटो : Polka Cafe
ऋतिक रोशन की झोली में बड़ी फिल्म आ गिरी है। ये फिल्म बॉयोपिक होगी। बीच में खबरें आ रही थी कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है, पर अब ये खबर पक्की हो चली है कि वो ही 'सुपर' आनंद का किरदार अदा करेंगे। आगे जानें, कौन हैं 'सुपर' आनंद, और क्यों उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म...
विज्ञापन

2 of 6
Hritik Roshan with Anand Kumar - फोटो : HT
ऋतिक रोशन जिस बॉयोपिक में आनंद कुमार का रोल कर रहे हैं, वो 'सुपर 30' के संस्थापक हैं। ये ऐसा संस्थान है, जो 'सुपर 30' बच्चों को आईआईटी के लिए तैयार करता है। आगे जानें, कौन होते हैं ऐसे बच्चे, और किस तरह से ऋतिक की झोली में आ गिरी फिल्म...
विज्ञापन

3 of 6
hritik roshan
ऋतिक रोशन इस फिल्म में गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार अदा करेंगे। इस फिल्म का नाम 'सुपर 30' होगा। 'सुपर 30' में ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाता है, जो प्रतिभाशाली होते तो हैं पर आगे की पढ़ाई के लिए घरवालों से सहयोग नहीं पाते। आनंद कुमार ऐसे ही बच्चों के सपनों की उड़ान को पंख देते हैं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आनंद कुमार के 'सुपर 30' में शामिल होने के लिए बच्चों को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जो बच्चे इस 'सुपर 30' ग्रुप में शामिल हो पाते हैं, उनमें से अधिककर का सेलेक्टर आईआईटी में पक्का समझा जाता है। आगे जानें, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने क्या कहा...और ऋतिक रोशन किस तरह से शुरू कर चुके हैं तैयारी...
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Twitter
ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' में अपने किरदार के लिए मेहनत भी शुरू कर दी है। उन्होंने आनंद कुमार से मुलाकात भी की है। बीच में खबरें आ रही थी कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है और उनकी जगह अक्षय कुमार आनंद कुमार का रोल करेंगे, पर अब तस्वीर साफ हो चुकी है कि ऋतिक रोशन ही आनंद का किरदार अदा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वो फिल्ममेकर्स की पहली पसंद थे और वही फिल्म भी करेंगे। आगे जानें, कौन हैं डायरेक्टर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास बहल
ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' का डायरेक्शन विकास बहल करेंगे, जो 'चिल्लर पार्टी', 'क्वीन' और 'शानदार' जैसी फिल्में बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें