फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

They Call Him OG: रिलीज से एक दिन पहले मुश्किल में पवन कल्याण की 'ओजी', जानिए पूरा मामला

Wed, 24 Sep 2025 10:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Movie OG: पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' कल गुरुवार 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से महज एक दिन पहले यह फिल्म मुश्किलों में घिर गई है।
विज्ञापन
ओजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु पावरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' रिलीज से एक दिन पहले मुश्किलों में घिर गई है। कुछ विदेशी सिनेमाघरों ने कथित तौर पर इसकी स्क्रीनिंग रद्द कर दी है। इसकी मुख्य वजहें छवि सुधारने में देरी और दक्षिण एशियाई फ्यूचर फिल्मी प्रोजेक्ट्स की कीमत बढ़ाने के लिए बिक्री के आंकड़ों को कृत्रिम रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना है। फिलहाल ऐसी खबरों ने सुपरस्टार के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देश में भी बढ़ीं मुश्किलें, रद्द हुए शो
विदेशों के साथ-साथ देश में भी 'ओजी' के स्पेशल शो रद्द होने की खबर है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने टिकट की कीमत में इजाफे पर रोक लगाई है। हईकोर्ट का यह फैसला सरकार के ज्ञापन को चुनौती देने वाली एक याचिका के जवाब में आया है। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले 'ओजी' के मेकर्स को झटका देते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस ज्ञापन पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें फिल्म के लिए एक विशेष प्रीमियर शो और टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की अनुमति दी गई थी। न्यायमूर्ति एनवी श्रवण कुमार द्वारा आज बुधवार को दिए गए इस फैसले से 19 सितंबर को जारी सरकारी आदेश पर तत्काल रोक लग गई है।

Trending Today: दिनभर वायरल रहे SRK-रानी, बादशाह की आंख में लगी चोट और आलिया हुईं ट्रोल, पढ़िए आज की टॉप खबरें

सरकारी आदेश में क्या कहा गया?
बता दें कि सरकारी आदेश में 24 सितंबर को रात 9 बजे एक विशेष शो के लिए 800 रुपये (जीएसटी सहित) टिकट की कीमत की अनुमति दी गई थी। इसमें 25 सितंबर से 4 अक्तूबर तक सभी नियमित शो के लिए टिकट की कीमतों में अस्थायी रूप से वृद्धि करने की भी अनुमति दी गई, जिसमें सिंगल स्क्रीन के लिए 100 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 150 रुपये की वृद्धि की गई। उच्च न्यायालय का यह फैसला सरकार के ज्ञापन को चुनौती देने वाली एक याचिका के जवाब में आया है।

फैंस में कंफ्यूजन और निराशा
हाईकोर्ट के शो रद्द करने के आदेश से दर्शकों के बीच कंफ्यूजन और निराशा की स्थिति है। खासकर उन फैंस में जिन्होंने प्रीमियर शो और पहले हफ्ते के लिए बढ़ी हुई दरों पर टिकट बुक कर लिए थे। हाई कोर्ट के फैसले का मतलब है कि अब टिकट मानक कीमतों पर ही बेचे जाएंगे और विशेष शो खतरे में हैं। हाईकोर्ट का यह फैसला काफी अहम हैं, वह भी ऐसे वक्त में जब इस फिल्म का प्रमोशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें