फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे ये सितारे, शो के लॉन्च इवेंट में जमकर दिए पोज

Thu, 26 May 2022 12:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस रियलिटी शो में रुबीना दिलैक भी बतौर कंटेस्टेंट दिखने वाली हैं। इवेंट में रूबीना व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी जल्दी ही छोटे पर्दे पर एक बार फिर दस्तक देने वाला है। इस शो का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। शो के 12वें सीजन में सृति झा, रुबीना दिलैक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, शिवांगी जोशी जैसे फेमस सेलेब्रिटी नजर आने वाले हैं। हाल ही में सभी कंटेस्टेंट इस शो के लॉन्च इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। बता दें कि केप टाउन में रियलिटी शो की शुरुआत से पहले यह इवेंट रखा गया था।

विज्ञापन

इवेंट में फैसल शेख पाउडर ब्लू मॉडर्न सूट सेट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे, जबकि मोहित मलिक लेदर जैकेट में स्मार्ट दिख रहे थे। लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी भी इस शो के कंटेस्टेंट हैं उन्हें कैजुअल येलो जैकेट में स्पॉट किया गया। वहीं, बिग बॉस फेम राजीव अदतिया चेक ट्राउजर और वाइट टीशर्ट और ब्लू जैकेट में नजर आए।
 

इस रियलिटी शो में रुबीना दिलैक भी बतौर कंटेस्टेंट दिखने वाली हैं। इवेंट में रूबीना व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। लॉन्च इवेंट में श्रीति झा और शिवांगी जोशी भी किसी से कम दिख रही थीं। अनुष्का सेन की तरह ही एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रोहित शेट्टी के इस शो में दिखाई देंगी। उन्होंने इवेंट के लिए ब्लू टाई-डाई ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन

इसे अलावा नीले रंग में अनेरी वजानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस शो में प्रतीक सहजपाल और निशांत भट एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार सभी कंटेस्टेंट जल्द ही केप टाउन में शूटिंग के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें