बॉलीवुड कलाकार अपनी जिंदगी हर छोटी-बड़ी हलचल के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक इनकी लाइफ की हर खबर पर फैंस की नजरें हमेशा बनी रहती हैं। जहां इस कलाकारों की खूबसूरती के चर्चा आम हो जाते हैं, वहीं इनके साथ हुए हादसे भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हादसा किसी भी वक्त और किसी के भी साथ हो सकता है। बहुत से बॉलीवुड सितारों के साथ भी ऐसे हादसे हुए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में उनके अस्तित्व को खत्म कर दिया। इतना ही नहीं इन हादसों में इन कलाकारों की जान पर भी बन आई थी। चलिए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में, जिनका करियर हादसों के चलते खत्म हो गया...
चंद्रचूड़ सिंह
फिल्म 'जोश' और 'माचिस' से बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाने वाले चंद्रचूड़ सिंह का नाम भी इन्हीं सितारों की लिस्ट में शामिल है। दोनों फिल्म से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता की जिंदगी में तब बड़ा बदलाव आया था, जब उनका एक्सीडेंट हो गया था। सड़क दुर्घटना में चंद्रचूड़ के दोनों कंधों को बहुत चोट पहुंची थी। कंधों में हुए नुकसान के कारण वो लंबे वक्त के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए थे और बतौर अभिनेता उनका करियर खत्म हो गया था।
जीनत अमान
जीनत अमान का नाम हिंदी सिनेमा की बहुत ही बोल्ड अभिनेत्रियों में गिना जाता है। वह अपनी खूबसूरती के कारण हर निर्माता-निर्देशक की पसंद बन गई थीं। लेकिन, जीनत अमान को उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, जब उनके पूर्व पति अभिनेता संजय खान ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में उनकी आंख जख्मी हो गई थी। उनकी आंख इस कदर खराब हो गई थी कि उन्हें फिल्मों में लेने से लोग कतराने लगे थे। ऐसे में जीनत अमान बड़े पर्दे से गायब हो गई थीं।