कहा जाता है कि पूरी दुनिया में एक शक्ल के करीब सात लोग होते हैं। अब ये आपके आस-पास भी हो सकते हैं और सात समंदर पार भी। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनका चेहरा अपनी मां से हुबहू मिलता है। कई बार तो दर्शक इनकी शक्ल देखकर धोखा खा जाते हैं, हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका चेहरा अपनी मां से काफी मिलता जुलता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
हेमा मालिनी ईशा देओल
- फोटो : social media
हेमा मालिनी और ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी दो बेटियों की मां हैं। हेमा मालिनी की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन उनकी दोनों बेटिया इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं । ईशा देओल का चेहरा हेमा मालिनी से काफी मिलता जुलता है। वो भी अपनी मां की तरह एक क्लासिकल डांसर हैं। अक्सर दोनों साथ में डांस परफॉर्मेंस देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
आलिया भट्ट और सोनी राजदान
- फोटो : social media
आलिया भट्ट और सोनी राजदान
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। बहुत कम समय में आलिया ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश में पैदा हुई भारतीय अभिनेत्री हैं। सोनी ने महेश भट्ट से 1986 में शादी की थी और 1993 में आलिया भट्ट को जन्म दिया। 62 वर्ष की सोनी और आलिया का चेहरा बिल्कुल एक सा लगता है।
4 of 8
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया
- फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। डिंपल ने 16 साल की उम्र में 31 साल के सुपर स्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। साल 1974 में उन्होंने ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया। डिंपल अपनी मां की तरह स्टार नहीं बन पाईं। डिंपल और ट्विंकल की शक्ल एक दूसरे से काफी मिलती जुलती है।
विज्ञापन
5 of 8
श्रुति हासन सारिका
- फोटो : social media
श्रुति हासन और सारिका
साउथ सुपर स्टार कमल हासन ने खूबसूरत एक्ट्रेस सारिका से शादी की थी। सारिक अपने जमाने की शानदार एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 1986 में एक श्रुति को जन्म दिया था। श्रुति की खूबसूरती देख उनकी मां झलक दिखने लगती हैं। दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती है।
विज्ञापन
6 of 8
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर
- फोटो : social media
सोहा अली खान और शर्मिला टैगोर
अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा शर्मीला टैगोर बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री हैं। शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान से शादी की थी। शर्मीला ने 1978 में सोहा अली को जन्म दिया। शर्मिला और सोहा में कुछ भी अंतर नजर नहीं आता।
विज्ञापन
7 of 8
करिश्मा और बबिता कपूर
- फोटो : social media
करिश्मा और बबिता कपूर
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की मां बबिता कपूर भी अपने जमाने की एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। बबीता और रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर का जन्म 1974 को हुआ और वह बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं।
sara alii khan with amrita singh
- फोटो : social media
सारा अली खान और अमृता सिंह
बीते साल जब सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री की, उन्हें देखकर लगा जैसे अमृता सिंह पर्दे पर आ गई हों। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की थी। हांलाकि दोनों का तलाक हो गया। अमृता सिंह की सारा अली खान को 1993 में जन्म दिया था। सारा बिलकुल अपनी मां की कॉपी लगती हैं।