फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ की जिंदगी में आए ये 5 बदलाव, हिमांश कोहली पर भी बहुत कुछ बोली

Mon, 04 Mar 2019 07:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेहा कक्कड़ - फोटो : twitter
बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को सुर्खियों में कैसे रहना है बखूबी आता है। बीते कुछ दिनों में नेहा कक्कड़ कभी रियलिटी शो में हिमांश कोहली (Himansh Kohli) को याद कर रोईं तो कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लाइमलाइट में रहीं। तो चलिए आज हम आपको ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ के ऐसे 5 बदलाव बताते हैं जो देखने को मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
neha kakkar - फोटो : file photo
ब्रेकअप के 4 दिन बाद नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया था। नेहा ने लिखा था - 'हां, मुझे पता है कि मैं सेलिब्रिटी हूं । मुझे ये सब नहीं लिखना चाहिए लेकिन मैं एक इंसान भी हूं। आज कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं इसलिए अब अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं। मुझे नहीं पता था कि दुनिया में इतने बुरे लोग होते हैं। खैर सब कुछ गंवा कर होश में अब आए तो क्या किया। आज कुछ ज्यादा ही टूट गई। इसलिए अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाई । मैंने अपना सबकुछ दिया और बदले में मिला... । मैं शेयर भी नहीं कर सकती कि क्या मिला। मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे। लोग मुझे जज करेंगे। पता नहीं लोग क्या बोलेंगे। कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं। लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत हो गई है।'
विज्ञापन

3 of 6
neha kakkar - फोटो : file photo
'इंडियन आइडल' (Indian Idol) के सेट पर नेहा एक कंटेस्टेंट का गाना सुनकर रोने लगीं थीं। वो ब्रेकअप की वजह से काफी दुखी नजर आ रही थीं। इसके बाद नेहा ने जो पोस्ट किया उसने सबको हैरान कर दिया था। नेहा ने कहा- 'कौन हिमांश । मैं इस नाम के किसी भी शख्स को नहीं जानती हूं ।' इसके बाद नेहा ने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।'

4 of 6
neha kakkar - फोटो : file photo
इसके बाद नेहा ने एक और पोस्ट किया जो खूब वायरल हुआ। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाल-ए-दिल बताया था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा कक्कड़ ने लिखा था - 'हां, मैं डिप्रेशन में हूं। सभी नकारात्मक सोच वाले लोगों को शुक्रिया जो मुझे जिंदगी का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हो गए। सभी को बधाई हो।'
विज्ञापन

5 of 6
Neha Kakkar - फोटो : file photo
इसके बाद नेहा ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह 'इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता' वाला गाना गाती हुई नजर आई थीं। माना जा रहा कि यह गाना उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए गाया था। यह गाना गजेंद्र वर्मा के ओरिजनल के गाने का फीमेल वर्जन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद टूट सी गई हैं। कई बार शोज के दौरान गाना सुनकर वह रो भी पड़ीं। एक बार तो यूजर्स ने हिमांश को ट्रोल करना तक शुरू कर दिया था। हिमांश को ट्रोल होता देख नेहा ने एक पोस्ट करके उसका बचाव किया। नेहा ने ट्वीट किया था - 'कई आर्टिकल पढ़े जो कि परेशान करने वाले हैं, मैंने कहा था कि मैं दुखी हूं, बल्कि मैंने कभी ऐसा नहीं कहा कि मुझे धोखा मिला है, लेकिन ईमानदारी में वह बहुत अच्छा है, आप उस पर आरोप ना लगाएं, क्योंकि किसी की छवि को इस तरह बिगाड़ना हमारा अधिकार नहीं है, वो गलत नहीं हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें