रामचरण, चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू
दहनम (27 अप्रैल)
यह तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म सामाजिक असमानताओं, अडिग विश्वास, एहसास, बलिदान और सामाजिक सुधार से संबंधित है।
कनमनी रेम्बो खतीजा (28 अप्रैल)
कनमनी रेम्बो खतीजा का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है। इस फिल्म में नयनतारा, समांथा रूथ प्रभु, विजय सेतुपति और एस श्रीसंत शामिल हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
माचेरला नियोजाकवर्गम (29 अप्रैल)
राजशेऱर रेड्डी ने माचेरला नियोजाकवर्गम का निर्देशन किया है। इस फिल्म में नितिन, कैथरीन ट्रसा और कृति शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
आचार्य (29 अप्रैल)
कोराताला शिव द्वारा निर्देशित रामचरण की तेलुगू फिल्म पर सबकी नजर टिकी हुई है। इस फिल्म से सोनू सूद एक बार फिर साउथ सिनेमा की ओर रुख कर रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में चिरंजीवी, काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता राम चरण और निरंजन रेड्डी हैं।
भला थंधनाना (30 अप्रैल)
चैतन्य दंतुलुरिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्री विष्णु, कैथरीन ट्रेसा, गुरुदा राम, पोसानी और कृष्ण मुरली मुख्य भूमिका में हैं।