फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Madan: इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के साथ होता है भेदभाव, राधिका मदान ने कलाकारों को लेकर कही ऐसी बात

Thu, 10 Oct 2024 09:24 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री राधिका मदान ने बॉलीवुड फिल्मों और इसमें इंडस्ट्री से बाहर को लोगों को लेकर बात की है। राधिका मदान ने कहा कि स्टार किड्स को सीखने के लिए दो-तीन फिल्म मिल जाती है।
विज्ञापन
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री राधिका मदान को कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा जा चुका है। राधिका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा कि फिल्मों को लेकर बॉलीवुड में भाई भतीजावाद फैला हुआ है, जिनके माता पिता पहले से इंडस्ट्री में हैं, उनको अपनी फिल्मों को करने के लिए और चीजों को समझने के लिए कई फिल्में मिल जाती हैं। वहीं, इंडस्ट्री के बाहर के लोगों को एक गलती पर ही बाहर निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos

राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
राधिका मदान ने दिया ऐसा बयान
फिल्म अंग्रेजी मीडियम, सफीरा, पटाखा जैसी फिल्मों के कारण राधिका मदान को जाना जाता है। उनको सीखने के लिए 2-3 फिल्में और मिल जाती हैं कि 'अभी सीख जाएगा, अरे देखो सुधार है'। (उन्हें सीखने के लिए कई फिल्में मिलती हैं और हर फिल्म में सुधार के लिए लोग उनकी पीठ थपथपाते हैं।) हर दूसरी इंडस्ट्री की तरह यह यहां भी होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक ‘स्टार किड’ को 2-3 फिल्मों में काम करने का फायदा होता है, भले ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म में अच्छा प्रदर्शन न किया हो।

Salman Khan On Wajid Khan: सलमान खान ने दिवंगत वाजिद खान को उनकी जयंती पर किया याद, 2020 में हुआ था निधन

राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
इंडस्ट्री के बाहर के लोगों के साथ होता है अलग व्यवहार
जो लोग पहले से इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखते हैं। उनके साथ दूसरे तरह का व्यवहार होता है। इंडस्ट्री के बाहर से होने को लेकर राधिका मदान ने कहा, कि हम जैसे लोग जो इंडस्ट्री के बाहर से आते हैं, उनके साथ अलग व्यवहार होता है। उनसे कहा जाता है ‘तुम अभिनय नहीं कर सकते, हमने तुम्हें मौका दिया, तुम बाहर हो।’

S S Rajamouli: एस एस राजामौली की इन फिल्मों ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

विज्ञापन

राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
मुझे नहीं मिलेंगे दो तीन फिल्मों में मौके
राधिका ने कहा, मेरी गलती होगी तो मेरे को तो निकाल देंगे। मेरे को नहीं मौके मिलने वाले दो-तीन फिल्मों के, एक्टिंग सीखने के लिए। राधिका ने कहा कि हमारे जैसे कलाकारों को पूरी तरह एक्टिंग सीखकर और खुद को अच्छे से चमकाकर ही इस फील्ड में आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें