सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का जलवा है। इस फिल्म के अलावा भी कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हैं। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' और नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' शामिल हैं। जानिए 'दृश्यम 3' की आंधी के आगे इन फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्म 'द पैराडाइज' ने कितना कलेक्शन किया है।
वन फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
'द वन' की कमाई में गिरावट
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।
- यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- शुक्रवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इसका टोटल कलेक्शन 58.36 करोड़ रुपये हो गया है।
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कितना रहा कलेक्शन?
जब से सिनेमाघरों में फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है, तब से इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि 07 अगस्त को रिलीज यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज 58वें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन 321.42 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 419.13 करोड़ रुपये हो चुका है।
द पैराडाइज
- फोटो : यूट्यूब
'द पैराडाइज' का कलेक्शन
- फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज का आज दसवां दिन है।
- नानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
- शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं आज दसवें दिन इस फिल्म ने कुल 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 112.45 करोड़ रुपये हो गया है।