फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Vaccine War: द वैक्सीन वॉर के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

Sat, 10 Jun 2023 02:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए विवेक ने ट्विटर पर लिखा, ''मां सरस्वती के आशीर्वाद से द वैक्सीन वॉर के आखिरी चरण की शूटिंग शुरू हो गई है।''
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की थी। यह फिल्म अब इस दशहरे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस बात की जानकारी खुद विवेक ने अपेन सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।  

विज्ञापन

Sudipto Sen: केरल स्टोरी की सफलता के बाद सुदीप्तो सेन ने की अगले प्रोजेक्ट की घोषणा, इसपर आधारित होगी फिल्म

विवेक ने साझा की जानकारी
फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए विवेक ने ट्विटर पर लिखा, ''मां सरस्वती के आशीर्वाद से द वैक्सीन वॉर के आखिरी चरण की शूटिंग शुरू हो गई है।''  बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने पिछले साल 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना उत्साह साझा किया था। 
Bhagavanth Kesari: नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर 'भगवंत केसरी' का टीजर रिलीज, एक्शन स्टंट करते दिखे अभिनेता

इस विषय पर बनी है फिल्म
हालांकि, फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन नाम से पता चलता है कि फिल्म को कोरोना महामारी के इर्द-गिर्द बुना गया है। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के अनिश्चित समय के दौरान चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है। फिल्म को इस दशहरे पर हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज करने की तैयारी है।
Nick Jonas: प्रियंका प्रोफेशनली एक बॉस और पर्सनली अच्छी मां हैं, पति निक ने अभिनेत्री की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स ने किया था जबर्दस्त प्रदर्शन
गौरतलब है कि इस फिल्म से पहले विवेक की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। छोटे बजट में बनी इस फिल्म में टिकट खिड़की पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 252.90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Ankit Gupta-Priyanka Chahar: अंकित-प्रियंका ने सगाई की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें