फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Vaccine War: अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ने की द वैक्सीन वॉर की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री ने साझा किया वीडियो

Sun, 01 Oct 2023 10:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को रिलीज हुई है। यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक छह  करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। 
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य डॉ. रिचर्ड मैककॉर्मिक 'द वैक्सीन वॉर' की सराहना करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

Pankaj Tripathi: अब कम फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता के फैसले की पीछे है यह बड़ी वजह

रिचर्ड ने 'द वैक्सीन वॉर' की सराहना की
अमेरिकी कांग्रेसी डॉ. रिचर्ड मैककॉर्मिक ने विवेक के निर्देशन में बनी 'द वैक्सीन वॉर' की जमकर सराहना करते हुए नजर आए। फिल्ममेकर अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इसका एक वीडियो साझा किया। जॉर्जिया से अमेरिकी कांग्रेसी डॉ. रिचर्ड मैककॉर्मिक ने एस. जयशंकर के लिए आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान वह इस फिल्म पर भी बात करते नजर आए। निर्देशक ने राजनेता को कोट करते हुए कैप्शन में लिखा, “द वैक्सीन वॉर’ के माध्यम से मैंने देखा है कि भारत में महिला वैज्ञानिकों ने क्या किया है।''

एक टिकट पर दूसरा मिलेगा मुफ्त
बता दें कि विवेक की नवीनतम फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को रिलीज हुई है। यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक छह  करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इस बीच, निर्देशक ने अपने प्रशंसकों को एक विशेष तोफहा दिया है। रविवार (एक अक्तूबर) से इस फिल्म का एक टिकट लेने पर दूसरा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। हालांकि, इसके लिए आपको केवल ऑनलाइन ही टिकट बुक करना होगा।
विज्ञापन

प्रमुख भूमिकाओंं में ये कलाकार
'द वैक्सीन वॉर' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक बलराम भार्गव की 'गोइंग वायरल: मेकिंग ऑफ कोवैक्सिन' पर आधारित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई है।
Vivek Agnohotri: विवेक अग्निहोत्री ने जवान-पठान को बताया 'सतही', पुराने वायरल वीडियो पर दी यह सफाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें