ताजमहल के जरिए इतिहास को जानने की कोशिश
फिल्म 'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर सिर्फ ताजमहल के ईद-गिर्द नहीं रहता है। यह फिल्म भारत का इतिहास लिखते हुए की गई गलतियों को भी उजागर कर रहा है। परेश रावल एक छोटे शहर के गाइड के रोल में अच्छा अभिनय करते दिखे। ट्रेलर में ताजमहल की खूबसूरती को भी बखूबी दिखाया गया है। साथ ही कोर्टरूम में दमदार डायलाॅग भी सुनने को मिले हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' फिल्म विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘परेश को डर था कि….’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'द ताज स्टोरी' के ट्रेलर में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘द ताज स्टाेरी’ के निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।