फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती जा रही है 'द ताज स्टोरी' की कमाई, जानें परेश रावल की फिल्म का कलेक्शन

Thu, 06 Nov 2025 07:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Taj Story Box Office Collection Day 7: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर से लेकर रोमांटिक ड्रामा फिल्म लगी हुई हैं। इस बीच 'द ताज स्टोरी' ने भी अपनी उस्थिति दर्ज कराई है। जानें आज गुरुवार को फिल्म की कमाई।
विज्ञापन
द ताज स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज सातवें दिन कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

 

द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' का अब का कलेक्शन
परेश रावल अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी उस्थिति दर्ज कराई। दूसरे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये और पांचवें दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का आज गुरुवार का केलक्शन भी सामने आ चुका है।
 

द ताज स्टोरी - फोटो : एक्स
'द ताज स्टोरी' का आज गुरुवार का कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, 'द ताज स्टोरी' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज गुरुवार को सातवें दिन फिल्म ने महज 35 लाख रुपये की कमाई की है, जो पहले के मुकाबले काफी कम है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 10.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' के बारे में
'द ताज स्टोरी' एक प्रोपेगैंडा फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सीए सुरेश झा ने स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। इसमें परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ जैसे कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें: नए अवतार में दिखे मिस्टर मल्होत्रा और मिस ब्रिगेंजा, अनुपम ने साझा किया 'कुछ कुछ होता है' का सीन; देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें