विक्रांत ने किया संन्यास का ऐलान
विक्रांत ने सोमवार सुबह (2 दिसंबर) को अपने फैंस को चौंकाते हुए यह घोषणा की कि वह 2025 के बाद अभिनय से ब्रेक ले लेंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नोट में उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।"
इन फिल्मों में आएंगे नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत फिलहाल दो फिल्मों - 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' पर काम कर रहे हैं। इन फिल्मों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने लिखा, "2025 में हम एक आखिरी बार मिलेंगे। पिछली दो फिल्में और कई सालों की यादों के लिए एक बार फिर धन्यवाद।"
द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन