फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द रॉयल्स: सीजन 2 में नया ट्विस्ट, ईशान खट्टर-सिनी शेट्टी-गुरफतेह के बीच दिखेगा लव ट्राएंगल! क्या कुछ होगा खास?

Tue, 22 Sep 2026 05:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Royals Season 2: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'द रॉयल्स' जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाली है। जानिए इस बार क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
द रॉयल्स सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter, @sinishettyy, @gurfatehpirzada
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन को लेकर फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट है। इस बार सीरीज में कहानी के साथ-साथ कास्ट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ईशान
सीरीज में ईशान खट्टर एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी की सीरीज में नई एंट्री होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिनी इस सीजन में फीमेल लीड का किरदार निभा सकती हैं। वह पहले सीजन में ईशान के साथ नजर आईं भूमि पेडनेकर की जगह लेंगी।

द रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ईशान, सिनी और गुरफतेह के बीच होगा लव ट्राएंगल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द रॉयल्स सीजन 2' में ईशान खट्टर, सिनी शेट्टी और गुरफतेह पीरजादा के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिल सकता है। सीरीज की शूटिंग इस हफ्ते उदयपुर में शुरू होने की बात कही जा रही है।

पिंकविला की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सिनी शेट्टी को ईशान के अपोजिट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। सिनी को इस रोल के लिए कई दूसरी अभिनेत्रियों के साथ विचार करने के बाद चुना गया है।
विज्ञापन

द रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कई अभिनेत्रियों के नाम पर हुआ था विचार
रिपोर्ट के मुताबिक, सिनी शेट्टी ने इस रोल के लिए राधिका मदान, अलाया एफ और नितांशी गोयल समेत कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ा। सिनी ने इस साल की शुरुआत में कश्मीर में धर्मा प्रोडक्शंस की एक फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है।

सिनी शेट्टी को इससे पहले साजिद नाडियाडवाला, बालाजी टेलीफिल्म्स और एक्सेल प्रोडक्शंस जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस से भी ऑफर मिलने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, उन्होंने 'द रॉयल्स' से पहले धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म पर काम करना चुना।

ये भी पढ़ें- गणेश चतर्थी: संजय दत्त-अनन्या से लेकर सनी लियोनी तक, लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें