फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Chopra: 'द रोमैंटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, भाई उदय का दिया उदाहरण

Wed, 15 Feb 2023 10:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में आदित्य चोपड़ा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमैंटिक्स’ में पहली बार इंटरव्यू देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म पर भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
आदित्य चोपड़ा-उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमैंटिक्स’ रिलीज हुई है। इसमें यश चोपड़ा और यश राज फिल्म्स की विरासत को साझा करने की कोशिश की गई है। चार एपिसोड की इस सीरीज में पहली बार आदित्य चोपड़ा ऑन स्क्रीन इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। उदय चोपड़ा इस दौरान नेपोटिज्म पर भी बात करते नजर आए। इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने अपने भाई उदय चोपड़ा का उदाहरण दिया।

विज्ञापन


नेपोटिज्म पर बात करते हुए आदित्य चोपड़ा ने कहा, 'लोग एक बात नजरअंदाज कर देते हैं कि प्रिवलेज्ड बैकग्राउंड से आने वाला हर शख्स सफल नहीं होता।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं बिना दूसरों का नाम लिए सिर्फ अपने परिवार के उदाहरण से ही इस बात को स्पष्ट कर सकता हूं। 'मेरा भाई एक्टर है, लेकिन वह बहुत सफल एक्टर नहीं है। वह सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक का बेटा है और एक बड़े फिल्म मेकर का भाई है।' 
Box Office Report: क्या 'पठान' को टक्कर दे पाएगा 'शहजादा'? बॉक्स ऑफिस पर 'वारिसु' भी झोंक रही जान
विज्ञापन


आदित्य ने कहा, 'यश राज फिल्म्स, जिसने कितने ही नए लोगों को लॉन्च किया। हम उदय चोपड़ा को स्टार नहीं बना पाए। हम खुद अपने लिए क्यों नहीं ऐसा कर पाए?' अपने ही सवाल का जवाब देते हुए आदित्य ने कहा, 'हकीकत यह है कि सिर्फ दर्शक ही यह फैसला ले सकते हैं कि हमें यह हीरो पसंद है और हम इसे देखना चाहते हैं। कोई और नहीं। हालांकि, अगर आपने एक फिल्मी परिवार में जन्म लिया है तो ऑडिशन देना या ब्रेक मिलना आसाना हो सकता है। लेकिन, यह सिर्फ वहीं तक ही काम करता है। इसके आगे दर्शक तय करते हैं।'
विज्ञापन

Kartik Aaryan: इंडस्ट्री में कार्तिक ने चुप्पी को बनाया औजार, बोले- रिएक्ट करने का मतलब है लोगों को मौका देना

बता दें कि उदय चोपड़ा ने वर्ष 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। वहीं, यश चोपड़ा ने यह फिल्म प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म के बाद उदय चोपड़ा 'मेरे यार की शादी है', 'मुझसे दोस्ती करोंगे!' और 'धूम' फ्रेंचाइजी जैसी कई और फिल्मों में नजर आए। आखिरी बार वह फिल्म 'धूम 2' (2013) में नजर आए थे। 'द रोमैंटिक्स' में खुद उदय चोपड़ा भी अपने करियर पर बात करते नजर आए हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैंने अभिनय शुरू किया, तो मुझे लगा कि हर कोई मुझे पसंद करेगा। मैंने यह सोचा ही नहीं कि लोग मुझे नकार भी सकते हैं।'
Ranbir Kapoor: फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर को आई आलिया-राहा की याद, लाइव कॉन्सर्ट में लुटाया दोनों पर प्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें