यश राज फिल्म्स वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म बनने जा रही है। अब इस फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के निर्देशक के नाम पर निर्माताओं ने मुहर लगा दी है।
आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म बनने जा रही है, जिसमें आलिया भट्ट और बंटी और बबली-2 की एक्ट्रेस शरवरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्माताओं ने अभी इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के निर्देशक के नाम पर निर्माताओं ने मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं निर्देशक के बारे में...
विज्ञापन
शिव रवैल करेंगे निर्देशन!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के निर्देशक का चयन कर लिया है। वाईआरएफ की पहली फीमेल स्पाई फिल्म का निर्देशन द रेलवे मेन के निर्देशक शिव रवैल करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने शिव रवैल से बातचीत कर ली है। अब देखना ये होगा कि निर्देशक कब फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, अभी निर्माताओं ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
आलिया और शरवरी मुख्य भूमिका में आएंगी नजर
वाईआरएफ की पहली फीमेल स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और शरवरी दोनों को अपने एक्शन सीन के लिए तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। इसमें मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी शामिल होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
आलिया और शरवरी की इस फिल्म की शूटिंग मई 2024 के आस-पास मुंबई में शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी। फिल्म इस साल के अंत में प्री-प्रोडक्शन में चली जाएगी। यह आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी। एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर-3, वॉर-2 और टाइगर बनाम पठान के बाद ये फिल्म रिलीज होगी।