फिल्म महोत्सव में दिखेंगी ये फिल्में
इस फिल्म महोत्सव का उद्घाटन बोमन ईरानी की "द मेहता बॉयज" के साथ होगा। स्क्रीनिंग के फिल्म से जुड़ी बातें भी होंगी। इसी के साथ फिल्म महोत्सव में मनोज बाजपेयी की "डिस्पैच" और "गुलमोहर" की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके बाद दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर की 1983 में आई क्लासिक फिल्म "मासूम" की स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही "बर्लिन" फिल्म की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसमें निर्देशक अतुल सभरवाल और अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी इस समारोह में दिखाई देगी।
इन फिल्मों की भी होगी स्क्रीनिंग
फिल्मों में पायल कपाड़िया की "ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट", विक्रांत मैसी अभिनीत "द साबरमती रिपोर्ट", और शुचि तलाटी की "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" के साथ-साथ लघु फिल्मों को भी शामिल किया गया।
The Roshans: ट्रेलर लॉन्च पर तस्वीरों के पीछे की कहानी बयां करते दिखे ऋतिक-राकेश रोशन, साझा किए दिलचस्प किस्से
निदेशक त्रिशा सखलेचा ने कही ये बात
टैगोर सेंटर की निदेशक त्रिशा सखलेचा ने कहा कि यह महोत्सव "आज के भारतीय सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ" प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा, "हमारी चयन समिति के असाधारण काम और हमारे भागीदारों के उदार समर्थन के लिए धन्यवाद, आईएफएफ जर्मनी पारंपरिक और समकालीन भारतीय संस्कृति दोनों को प्रदर्शित करने वाला एक मील का पत्थर बनने के लिए तैयार है।"
Vedang Raina: 'जिगरा' के फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे वेदांग रैना, बोले- 'इसे मैंने एक सबक के तौर पर लिया'