फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Roshans: ट्रेलर लॉन्च पर तस्वीरों के पीछे की कहानी बयां करते दिखे ऋतिक-राकेश रोशन, साझा किए दिलचस्प किस्से

Thu, 09 Jan 2025 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Roshans:  ऋतिक रोशन और राकेश रोशन ने ‘द रोशंस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉन्च पर कुछ खास तस्वीरों के पीछे छिपी दिलचस्प कहानियां साझा कीं। 
 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, उनके पिता राकेश रोशन और चाचा राजेश रोशन ने हाल ही में अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशंस’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। यह डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।

विज्ञापन

परिवार की विरासत पर बात करेगी 'द रोशंस'
‘द रोशंस’ रोशन परिवार की विरासत और संघर्ष की कहानी बयां करती नजर आएगी। इसमें बॉलीवुड के मशहूर नामों द्वारा साझा किए गए व्यक्तिगत अनुभव और कहानियां शामिल हैं। इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन जैसे नाम शामिल हैं। डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऋतिक और उनके पिता राकेश से कुछ खास तस्वीरों के पीछे की कहानी के बारे में पूछा गया। 

कार्यक्रम के दौरान राकेश का दिखा मजाकिया अंदाज
एक तस्वीर में शाहरुख और राकेश रोशन 'कोयला' फिल्म की शूटिंग के दौरान चाय पीते नजर आ रहे थे। इस पर राकेश ने कहा कि इस फिल्म में ऋतिक असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फोटो में ऋतिक सोच रहे हैं कि मैं काम कर रहा हूं और ये दोनों (शाहरुख-राकेश रोशन) चाय पी रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने की रजनीकांत की जमकर तारीफ
एक तस्वीर ऋतिक रोशन और रजनीकांत के साथ दिखाई गई। इसे देखने के बाद अभिनेता ने कहा कि यह एक मूर्ख बच्चे की तस्वीर है, जिसे यह बिल्कुल भी यह नहीं पता था कि वह महान अभिनेता रजनीकांत के साथ खड़ा है। उन्होंने खुलासा किया फिल्म की शूटिंग के दौरान जब भी मुझसे गलतियां होती थी तो रजनी सर सारा दोष खुद पर ले लेते थे। 



विज्ञापन

'कहो ना प्यार है' का दिलचस्प किस्सा किया साझा
कहो न प्यार है कि तस्वीर को देखकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने पर डर लग रहा है। अपनी गिटार वाली तस्वीर पर ऋतिक ने कहा कि मुझे यह गिटार एक दिन पहले दिया गया था। इसके बाद मैं पूरी रात नहीं सोया और उस सीन को फिल्माने के लिए प्रैक्टिस करता रहा। कार्यक्रम में एक तस्वीर राकेश के पिता की दिखाई, जिसे  देखकर उन्होंने साझा किया कि यह फोटो उनके पिता को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने के बाद की है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड उन्हें 'ताजमहल' के गाने जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा के लिए दिया गया था। 'द रोशंस' डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो इसका प्रीमियर 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा। फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें