फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: नवाजुद्दीन के यूटर्न पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर साधा निशाना फिर डिलीट किया पोस्ट

Sat, 27 May 2023 04:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द केरल स्टोरी' पर बीते दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बयान से पलटी मार ली। यह देखकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री उन पर निशाना साधते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम विवादों में घिरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस मूवी को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के जरिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया। वहीं, इस मुद्दे पर कई हस्तियों ने अपनी राय रखी, लेकिन इस पर दिया गया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान खूब लाइमलाइट में रहा। जहां पहले नवाज को फिल्म के बैन का समर्थन करते देखा गया तो वहीं, बाद में उन्होंने अपने बयान से यूटर्न लेते हुए पूरा ठिकरा मीडिया पर फोड़ दिया। नवाज के इसी रवैये को देखकर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री उन पर ट्वीट कर तंज कसते नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट भी कर दिया। 

नवाजुद्दीन ने किया था बैन का समर्थन

'जोगीरा सारा रा रा' फेम एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने हालिया इंटरव्यू में सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर लगे बैन का समर्थन किया। एक्टर ने कहा था, 'अगर कोई फिल्म या उपन्यास किसी को ठेस पहुंचा रहा है तो यह गलत है।' उन्होंने कहा कि हम फिल्में दर्शकों या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाते हैं। नवाजुद्दीन ने अपनी बात में आगे जोड़ा था किफिल्मों को लोगों के बीच सामाजिक सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा देना चाहिए और कहा कि इसका प्रचार करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म में लोगों को तोड़ने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की ताकत है तो यह बेहद गलत है।

विज्ञापन


Rajoshi Barua: आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी राजोशी ने तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट पर दी सफाई

बयान से एक्टर का यूटर्न

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह बयान खूब वायरल हुआ, जिसे लेकर उनकी खूब फजीहत भी हुई। लोगों का गुस्सा बढ़ता देखकर नवाज ने ट्वीट कर अपना पक्ष साफ किया और लिखा, 'कृपया कुछ व्यूज और हिट पाने के लिए झूठी खबरें फैलाना बंद करें, इसे सस्ती टीआरपी कहते हैं। मैंने कभी नहीं कहा और मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी फिल्म पर कभी भी प्रतिबंध लगे।'

Vaibhavi Upadhyaya: मंगेतर जय ने वैभवी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट साझा करते ही अकाउंट किया प्राइवेट

विवेक अग्निहोत्री ने लगाई क्लास 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इसी बयानबाजी पर टिप्पणी करने से फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री खुद को रोक नहीं पाए। विवेक ने ट्वीट कर लिखा, 'ज्यादातर भारतीय मीडिल क्लास फैमिली फिल्मों में बेवजह के दुर्व्यवहार, हिंसा और रेप आदि के खिलाफ होते हैं। ज्यादातर ओटीटी शो उन्हें और उनके बच्चों को ठेस पहुंचाते हैं। ऐसे में नवाज सुझाव दे सकते हैं कि क्या उनकी अधिकांश फिल्मों और ओटीटी शो पर बैन लगा दिया जाना चाहिए?' आपकी क्या राय है?' हालांकि, कुछ समय बाद ही विवेक ने अपना यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें