तमिलनाडु सरकार ने दिया हलफनामा
इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने एक हलफनामा दाखिल किया और कहा है, 'दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया के कारण प्रदर्शकों ने खुद फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है और सरकार सिनेमाघरों को सुरक्षा प्रदान करने के अलावा फिल्म के लिए दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ नहीं कर सकती है।'
क्या है मामला
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द केरल स्टोरी फिल्म निर्माता की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब देश के दूसरे हिस्सों में फिल्म शांति से चल रही है तो बंगाल और तमिलनाडु में फिल्म पर बैन क्यों लगाया गया है, जिसके जवाब में तमिलनाडु सरकार ने हलफनामा दायर करते हुए कहा कि ये फिल्म 5 मई को 19 मल्टीप्लेक्स में रिलीज की गई है, हमारी तरफ से कोई बैन नहीं लगा है।