फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट में 'द केरल स्टोरी' को लेकर PIL दायर, दर्शकों की सुरक्षा और बैन हटाने की मांग

Fri, 12 May 2023 11:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुदीप्तो सेन निर्देशित और अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखने वाले दर्शकों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द केरल स्टोरी' भी अब उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां कभी पिछले साल रिलीज हुई विवेक अग्नीहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर देशभर में बवाल मच गया था। विवाद के बीच रिलीज हुई फिल्म को लेकर मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक भी पहुंच चुका है। दरअसल, बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर सुनवाई की मांग को स्वीकार कर लिया था। अभी उस पर फैसला आया भी नहीं था कि एक एससी में एक और जनहित याचिका दायर कर दी गई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

जनहित याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने की इच्छा रखने वाले लोगों और फिल्म दिखाने की इच्छा रखने वाले मल्टीप्लेक्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। ताजा याचिका में फिल्म पर से प्रतिबंध हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि प्रतिबंध लगाने से ऐसे राज्य में अधिक हिंसा और अशांति पैदा हो रही है।
Priyanka Chopra: सात साल की उम्र से ही प्रियंका के 'पीछे' पड़े थे निक, खुलासे पर ऐसा था देसी गर्ल का रिएक्शन
विज्ञापन


यहां-यहां बैन की गई 'द केरल स्टोरी'
जहां एक तरफ 'द केरल स्टोरी' को बहुत से प्रदेशों में टैक्स फ्री किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में इसको प्रदर्शित करने पर बैन लगा दिया गया है। फिल्म पर पश्चिम बंगाल सरकार ने बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि फिल्म से राज्य की शांति व्यवस्था भंग हो जाएगी। वहीं इसके साथ ही तमिलनाडु ने फिल्म को आधिकारिक रूप से बैन नहीं किया है, लेकिन इसे राज्य में कहीं भी दिखाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी
'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अदा शर्मा ने काम किया है। फिल्म की कहानी धर्मांतरण पर आधारित है। 'द केरल स्टोरी' केरल की उन हिंदू महिलाओं की कहानी है, जिन्हें धर्मांतरण के बाद सीरिया ले जाया गया था और उनका शोषण किया गया था। 
Sonakshi Sinha: 'दहाड़' फेम सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, आखिर करियर की शुरुआत में क्यों की सहायक भूमिकाएं?
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें