फिल्म की सफलता से अदा खुश
दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म में लीड रोल निभाने वाली अदा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''थियेटर में स्टैंडिंग ओवेशन, माननीय पीएम ने हमारी फिल्म द केरल स्टोरी का उल्लेख किया, समीक्षकों और दर्शकों ने मेरी परफॉर्मेंस की सराहना की, आप में से बहुतों ने बंपर ओपनिंग और हाउसफुल को लेकर मैसेज किया। मैंने इतने सपने कभी नहीं देखे थे।"
Virupaksha Hindi: डबिंग ने बिगाड़ दिया साई धर्म तेज का हिंदी में खेल, संयुक्ता के असरदार अभिनय ने मन मोहा
निर्देशक ने भी जताई खुशी
बता दें कि इससे पहले निर्देशक सुदिप्तो सेन ने भी फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया दी थी। अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने बताया था कि जब टीजर और बाद में हमारी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो कई लोगों ने सोचा कि यह इस्लाम विरोधी है। इतने सारे लोग कूद पड़े और चिल्लाने लगे और हमें गालियां देने लगे। अब फिल्म रिलीज हो गई है और वही लोग फिल्म देख रहे हैं और वही हमारी तारीफ भी कर रहे हैं।
Shaan: गायक शान की एक्टिंग में शानदार वापसी, अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही इस फिल्म में आएंगे नजर