क्यों विवाद में है फिल्म 'द केरला स्टोरी 2'
यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले विवादों में घिर गई। फिल्म पर आरोप है कि यह समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाल ही में इस केस की सुनवाई भी केरल हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट पर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से सवाल किया। फिल्म को लेकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की बात कही गई है।