कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था। वहीं, सीक्वल के निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। 'द केरल स्टोरी 2' फिल्म, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार नए मुख्य कलाकारों को शामिल किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी।
'द केरल स्टोरी' की कहानी
फिल्म 'द केरल स्टोरी' में केरल की तीन हिंदू लड़कियों (शालिनी, नीमा, गीतांजलि) की कहानी दिखाई गई थी, जिन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद उन्हें आईएसआईएस (ISIS) आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान भेजा जाता है। फिल्म को लेकर दावे किए गए कि यह सच्ची घटनाओं पर है। इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ था, मगर बॉक्स ऑफिस पर इसने खूब सफलता भी बटोरी।