फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड से पहले ही कमजोर पड़ा ‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन, बाकी फिल्मों का बुरा हाल? जानें शुक्रवार की कमाई

Sat, 14 Mar 2026 08:07 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: वीकएंड से पहले यानी शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ ने कितना कलेक्शन किया है। कौन सी फिल्में कमाई करने के बाद मामले में सबसे आगे रही हैं। 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले हफ्ते फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। इसके आने की आहट से ही थिएटर में पहले से मौजूद फिल्मों का क्या हाल है? क्या इनके कलेक्शन पर असर दिखने लगाा है। जानिए, शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन कितना रहा है। 

विज्ञापन

द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘द केरल स्टोरी 2’ का शुक्रवार का कलेक्शन  
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को 1.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि गुरुवार को 1.52 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 41.69 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म विवादों में घिरने के बावजूद दर्शकों के बीच अपना क्रेज नहीं बना सकती है। इसका कलेक्शन अब तक 50 करोड़ रुपये से नीचे ही बना हुआ है। 

फिल्म ‘अस्सी’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अस्सी’ का क्या है हाल? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 22वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। अब इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.83 करोड़ रुपये रहा है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इसकी कमाई शुरुआत से कमजोर रही है। 

फिल्म ‘ओ रोमियो’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘ओ रोमियो’ को नहीं मिल रहे दर्शक 
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शुक्रवार को 15 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं गुरुवार को 20 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब तक 71.30 करोड़ रुपये है। निर्देशक विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर की जोड़ी इस बार दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। फिल्म अब भी 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से काफी दूर है।   
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऑडियंस को ‘धुरंधर 2’ का इंतजार 
मौजूदा फिल्मों का घटता कलेक्शन बता रहा है कि इनका क्रेज खत्म हो चुका है। दर्शकों को अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है। यह फिल्म अभी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें