टीम की तरफ से जारी किया गया बयान
शिल्पा शेट्टी की टीम की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'इस मामले से मेरा नाम जोड़ने की बेबुनियाद कोशिश से मुझे बहुत दुख हुआ है। कंपनी के साथ मेरा जुड़ाव पूरी तरह से नॉन-एग्जीक्यूटिव था, जिसमें ऑपरेशंस, फाइनेंस, फैसले लेने या किसी भी साइनिंग अथॉरिटी में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। असल में, कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों की तरह मैंने भी होम शॉपिंग चैनल के लिए कुछ प्रोडक्ट्स को प्रोफेशनल तौर पर एंडोर्स किया था, जिसके लिए मुझे मिलने वाला पेमेंट अभी भी बकाया है'। जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी के रोजाना के कामकाज, फाइनेंस या फैसले लेने में उनकी (शिल्पा शेट्टी) कोई भूमिका नहीं थी।
कंपनी को करोड़ों का लोन देने की कही बात
शिल्पा शेट्टी ने आगे आरोप लगाया कि उनके परिवार ने कंपनी को एक बड़ी रकम लोन के तौर पर दी थी, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपये का लोन दिया गया था और वह रकम अभी भी चुकाई नहीं गई है। एक्ट्रेस ने हा, 'मैं यह रिकॉर्ड पर लाना चाहती हूं कि हमारे परिवार ने कंपनी को लगभग 20 करोड़ रुपये का लोन दिया है और वह रकम अभी भी बकाया है। मुझ पर आपराधिक जिम्मेदारी डालने की यह कोशिश, खासकर लगभग नौ साल की बिना किसी वजह की देरी के बाद, कानूनी तौर पर गलत है और कानून के तय सिद्धांतों के खिलाफ है'।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की 60 करोड़ के ठगी मामले में बढ़ी मुश्किलें, बिजनेसमैन ने आरोपों को झुठलाया
बोलीं- 'न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इन तथ्यों के बावजूद, मेरा नाम बेवजह कार्यवाही में घसीटा जा रहा है, जो परेशान करने वाला और गलत है। ऐसे बेबुनियाद आरोप न केवल तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं, बल्कि सार्वजनिक तौर पर एक महिला की गरिमा, ईमानदारी और प्रतिष्ठा को भी गलत तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं'। बयान में आगे कहा गया, 'बॉम्बे हाई कोर्ट में पहले ही एक याचिका दायर की जा चुकी है, मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और मैं अपने अधिकारों और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए उचित कानूनी उपाय करूंगी'।
राज कुंद्रा ने क्या कहा?
इससे पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा कि उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप न सिर्फ तथ्यहीन हैं, बल्कि इन्हें जानबूझकर आपराधिक रंग दिया जा रहा है। उनका कहना है कि यह मामला पहले से ही अदालत के विचाराधीन है और उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है, जिस पर सुनवाई चल रही है।