फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGIF: 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में गायक भजन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे विक्की कौशल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Wed, 30 Aug 2023 02:44 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मशहूर गायक भजन कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल सिंगर भजन कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल भजन कुमार के रूप में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक भजन कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स ने बड़ा खुलासा किया है। जी हां, खबर है कि वाईआरएफ की आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल सिंगर भजन कुमार का किरदार निभा रहे हैं। आज यानी 30 अगस्त को वाईआरएफ ने फिल्म का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' गाना जारी किया है। इस गाने में विक्की कौशल दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


विक्की कौशल ने फिल्म को लेकर कही यह बात 
फिल्म को लेकर विक्की कौशल ने खुलासा किया, "मैं फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिलीट में स्टार सिंगर भजन कुमार की भूमिका निभा रहा हूं और मैंने इस फिल्म के जरिए कुछ मौज-मस्ती करने का फैसला किया है।"

भजन कुमार को लेकर कही यह बात
एक्टर ने आगे कहते हैं, “एक अभिनेता के तौर पर मुझे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने में सक्षम हूं। मुझे उम्मीद है कि लोगों को टीजीआईएफ में मेरा नया अवतार पसंद आएगा। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भजन कुमार को दर्शक किस तरह पसंद करते हैं।''
विज्ञापन



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। वहीं, फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' में प्रीतम ने संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'  22 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Shafaq Naaz: 'उसने हमारे रिश्ते की बेइज्जती की है', शफक नाज ने खोली अविनाश सचदेव की पोल पट्टी   

Sunny Deol: 'कुछ लोग दूसरों की निजी जिंदगी का तमाशा बनाकर...', घर के नीलामी नोटिस पर छलका सनी देओल का दर्द

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें