फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ऑफ हिंदोस्तान में लुक को लेकर आमिर का बड़ा खुलासा-मां के सूरमे ने बनाया ठग

Sun, 30 Sep 2018 04:16 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Film Thugs Of Hindustan
विज्ञापन

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से लोकप्रिय आमिर खान ने अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ  हिंदोस्तान' में अभिनय को जीवंत बनाने के लिए मां के सुरमे तक का इस्तेमाल कर लिया। यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने मां जीनत हुसैन का मेकअप किट यूज किया है।

विज्ञापन


इससे पहले भी वह ऐसा करते रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि आमिर फिल्मों में अपने लुक्स के साथ काफी प्रयोग करते हैं।  इस फिल्म में अमिताभ और आमिर के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसे यूट्यूब पर अब तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में आरोप लगाए गए थे कि आमिर की यह फिल्म फिलिप मेडोज टेलर के उपन्यास कंफेसंस ऑफ ए ठग पर आधारित है। लेकिन ठग्स ऑफ  हिंदोस्तान के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने इस बात को तुरंत ही सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म किसी किताब पर आधारित नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा था कि दोनों में एक समान शब्द 'ठग्स' आता है इसलिए कुछ लोग यह समझने की गलती कर बैठे कि फिल्म इस किताब पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें