कब रिलीज होगी सीरीज 'द फैमिली मैन'
आज निर्माताओं ने प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द फैमिली मैन' का एक शानदार वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'ले लाडले, हो गया श्रीकांत का कमबैक'। यह सीरीज इस साल 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी #TheFamilyManOnPrime।
'द फैमिली मैन 3' के बारे में
मनोज बाजपेयी के साथ शारिब हाशमी, प्रियमणि, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग नजर आएंगे। राज, डीके और सुमन कुमार ने कहानी लिखी है। डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। डायरेक्शन राज और डीके ने किया है। पहला सीजन 2019 के आखिर में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था। उसे बहुत अच्छे रिव्यू मिले थे। दूसरा सीजन 2021 में आया, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु थीं। उसकी भी तारीफ हुई। अब 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: शेखर कपूर ने 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' को लेकर कही यह बात, लिखा- 'नई पीढ़ी और खुशी के साथ बनेगी फिल्म'