फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा अभिषेक बच्चन की 'बिग बुल' देख नव्या नवेली ने किया खास कमेंट, जया और ऐश्वर्या ने इस वजह से अभी तक नहीं देखी फिल्म

Fri, 09 Apr 2021 06:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन की  'द बिग बुल' रिलीज हुई है  
'द बिग बुल' देख नव्या नवेली ने किया कमेंट
हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है फिल्म
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'द बिग बुल' गुरुवार यानी आठ अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिषेक ने 90 के दशक में स्टॉक मार्केट में करोड़ों का घोटाला करने वाले हर्षद मेहता का रोल अदा किया है। करियर के लिहाज से अभिषेक के लिए ये फिल्म काफी मायने रखती है।

विज्ञापन


दर्शकों से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या नवेली नंदा ने फिल्म को देख प्रतिक्रिया दी है। नव्या ने फिल्म को देखते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा कर मामा की तारीफ की है।

विज्ञापन


'द बिग बुल' देख नव्या नवेली ने किया कमेंट
नव्या नवेली ने अभिषेक बच्चन के एक पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। अभिषेक ने पोस्ट में लिखा था, 'द बिग बुल की कहानी को खुलते देखिए, आज शाम 7:30 पर। फिल्म का अंत आपको चौंका देगा।' इस पोस्ट को साझा करते हुए नव्या ने लिखा, 'वन एंड ओनली बिग बुल, अभिषेक बच्चन।'

रिलीज होने से पहले ऐश्वर्या नहीं देखती अभिषेक बच्चन की फिल्म
उधर, अभिषेक ने फिल्म पर अपने परिवार के रिव्यू के बारे में भी बताया है। अभिषेक कहते हैं की उनके पिता अमिताभ बच्चन ने पहले फिल्म देखी है लेकिन उनकी मां और पत्नी ने पहले यह फिल्म नहीं देखी। उन्होंने कहा कि जया बच्चन थोड़ी 'अंधविश्वासी' हैं और वह शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर यह फिल्म देखेंगी। इसी तरह उनकी पत्नी ऐश्वर्या भी फिल्म को रिलीज होने के बाद देखती हैं।
विज्ञापन


हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है फिल्म
'द बिग बुल' स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। हर्षद मेहता को दलाल स्ट्रीट का बिग बुल भी कहा जाता था, जिससे प्रेरित होकर फिल्म को नाम दिया गया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने किया है। इसमें अभिषेक बच्चन के साथ राम कपूर, इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह संग अन्य ने काम किया है। 


बता दें की इस फिल्म से पहले अभिषेक बच्चन बीते साल एक वेब सीरीज 'ब्रीद 2' में नजर आए थे और उनके रोल को खूब सराहना मिली थी। बीते साल ही नवंबर में उनकी एक और फिल्म फिल्म 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आए थे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें