फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bhootnii Event: ‘द भूतनी’ के इवेंट में पूरी कास्ट की शानदार एंट्री, संजय दत्त बोले फिल्म का सीक्वल बनाएंगे

Tue, 29 Apr 2025 09:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलवार शाम को मुंबई में संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ का एक स्पेशल लॉन्च इवेंट हुआ। इस मौके पर संजू बाबा ने पूरी फिल्म की स्टार कास्ट के साथ शानदार ढंग से एंट्री ली। साथ ही इस फिल्म और अपनी आने वाली फिल्मों का जिक्र भी किया। जानिए, इस इवेंट में और कौन-कौन शामिल हुआ।

विज्ञापन
फिल्म 'द भूतनी' के इवेंट में संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉरर फिल्म ‘द भूतनी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह जैसे एक्टर्स शामिल हैं। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म से जुड़ा एक स्पेशल लॉन्च इवेंट हुआ, यहां संजय दत्त और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट नजर आईं। 

विज्ञापन


काली जीप में हुई पूरी फिल्म कास्ट की एंट्री
फिल्म ‘द भूतनी’ के इस इवेंट पर संजय दत्त और बाकी एक्टर्स ने एंट्री एक ओपन ब्लैक जीप में की। गाड़ी को सनी सिंह चला रहे थे, संजय दत्त बगल में बैठे थे, बाकी कलाकार जीप में पीछे खड़े नजर आए। गाड़ी का लुक भी ऐसा था, जो हॉरर वाली फील दे रहा था। कार से उतरते वक्त पलक तिवारी को गोदी में उठाकर जमीन पर रखना पड़ा, यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।  
 


संजय दत्त ने सीक्वल बनाने की बात कही 
इवेंट में संजय दत्त ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार ‘द भूतनी’ को मिलेगा। ऐसा होने पर वह फिल्म का सीक्वल भी जरूर बनाएंगे।’ इसके अलावा अपने एक और फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के बारे में भी संजय दत्त बोले कि यह एक क्रेजी कॉमेडी फिल्म है।  
विज्ञापन

 
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘द भूतनी’ की कहानी में एक भूतनी (मौनी रॉय) एक लड़के (सनी सिंह)के पीछे पड़ जाती है। भूतनी से छुटकारा दिलवाने में संजय दत्त का किरदार मदद करता है। संजय दत्त ने फिल्म में एक घोस्ट हंटर (भूत पकड़ने वाला व्यक्ति) का रोल किया है। फिल्म में पलक तिवारी, सनी सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। 
 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें