फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राम युग की शुरुआत’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर पर संदीप वांगा का रिएक्शन; फिल्म की जमकर की तारीफ

Fri, 31 Jul 2026 06:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। अब फिल्ममेकर संदीप वांगा ने भी इस ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है और इसकी जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
फिल्म 'रामायण' पर बोले संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह फिल्म चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने भी फिल्म के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है। 

एक्स पर की ट्रेलर की तारीफ

विज्ञापन

संदीप वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेलर को लेकर अपनी बात शेयर की। उन्होंने फिल्म के पहले लुक और इसके भव्य पैमाने की तारीफ करते हुए इसे ‘राम युग की शुरुआत’ बताया।

ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए वांगा ने लिखा, ‘ये राम युग का आरंभ है। ये सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है, बल्कि यह हमेशा याद दिलाने वाला है कि धर्म की हमेशा अधर्म पर जीत होती है।’

 

विज्ञापन

‘रामायण’ के ट्रेलर के बारे में 
ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, जिसमें अयोध्या में उनके जीवन की झलक देखने को मिलती है। इसमें राजा दशरथ (अरुण गोविल) और कैकेयी (लारा दत्ता) के साथ उनके सीन भी नजर आते हैं।

साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देती हैं, वहीं यश रावण के रूप में दमदार एंट्री करते हैं। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आए हैं। हालांकि, इस ट्रेलर में सनी देओल के हनुमान वाले किरदार को अभी छुपाकर रखा गया है।

विज्ञापन

रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'? 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं- ‘रामायण’ के ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते का रिएक्शन, यश के रावण बनने से इंप्रेस; लेकिन रणबीर पर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें